जिस राह से भी गुज़र गए हम

हर दिल को गुदाज़ कर गए हम

जल्वे थे किसी के कार-फ़रमा
हर नक़्श में रंग भर गए हम

क्या जानिए क्या था उस नज़र में
उलझे तो सँवर सँवर गए हम

हम भाँप गए थे रंग-ए-महफ़िल
कहने को तो बे-ख़बर गए हम

हर दिल था उदासियों का म'अबद
हर गाम ठहर ठहर गए हम

बे-मेहरी-ए-दोस्त तल्ख़ी-ए-ज़ीस्त
किस किस से निबाह कर गए हम

उम्मीद-ए-वफ़ा पे जीने वालो
उम्मीद-ए-वफ़ा में मर गए हम

— Ahmad Rahi

More by Ahmad Rahi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Rahi →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling