is tareeqe se vafaa tujh se nibhaani hai mujhe | इस तरीके़ से वफ़ा तुझ से निभानी है मुझे

  - Faiz Ahmad

इस तरीके़ से वफ़ा तुझ से निभानी है मुझे
मिरे दिल से तिरी हर याद मिटानी है मुझे

कितना भी रोक ले चाहे तू मुझे 'इश्क़ से पर
किसी सूरत तो कहानी ये बढ़ानी है मुझे

मेरे सा शख़्स तड़पता ही नहीं तिश्नगी़ में
क़तरे का मिलना भी दरया की रवानी है मुझे

के तिरे नाम में शामिल हुआ जो इक इक हर्फ़
मिरे नज़दीक मोहब्बत का मआनी है मुझे

  - Faiz Ahmad

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Faiz Ahmad

As you were reading Shayari by Faiz Ahmad

Similar Writers

our suggestion based on Faiz Ahmad

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari