zindagi ko badaa aasaan samjhte the ham | ज़िन्दगी को बड़ा आसान समझते थे हम

  - Faiz Ahmad

ज़िन्दगी को बड़ा आसान समझते थे हम
यानी ज़िन्दान को गुलदान समझते थे हम

दिल को बहलाने की सब कोशिशें नाकाम रही
दिल समझदार था नादान समझते थे हम

उसके दिल में न मचा पाए ज़रा सी हलचल
वैसे ख़ुद को बड़ा तूफ़ान समझते थे हम

उसने उस को कभी भी पढ़ के न देखा इक बार
उस को जिस नज़्म का उन्वान समझते थे हम

तुम्हें तो हश्र तलक साथ निभाना था मिरा
तुम्हें तो मज़हब-ओ-ईमान समझते थे हम

हम ही से निकला परेशान वो आगे जाकर
अपने दिल का जिसे शायान समझते थे हम

तुम भी कब से भला इन झूठों में शामिल हो गए
तुम्हें तो आयत-ए-क़ुरआन समझते थे हम

आप के आने से खिल पाए यहाँँ गु़ल वरना
इस बग़ीचे को तो शमशान समझते थे हम

उस के मिलने को समझते थे ख़ुदा मिल गया है
उस को अहमद कहाँँ इंसान समझते थे हम

  - Faiz Ahmad

Insaan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Faiz Ahmad

As you were reading Shayari by Faiz Ahmad

Similar Writers

our suggestion based on Faiz Ahmad

Similar Moods

As you were reading Insaan Shayari Shayari