sikha saki na jo aadaab-e-may vo khoo kya thii | सिखा सकी न जो आदाब-ए-मय वो ख़ू क्या थी

  - Akbar Ali Khan Arshi Zadah

सिखा सकी न जो आदाब-ए-मय वो ख़ू क्या थी
जो ये न था तो फिर इस दर्जा हाव-हू क्या थी

जो बार-ए-दोश रहा सर वो कब था शोरीदा
बहा न जिस से लहू वो रग-ए-गुलू क्या थी

फिर एक ज़ख़्म-ए-कुशादा जो दिल को याद आ जाए
वो लज़्ज़त-ओ-ख़लिश-ए-सोज़न-ओ-रफ़ू क्या थी

जो इज़्न-ए-आम न था वालियान-ए-मय-ख़ाना
ये सब नुमाइश-ए-पैमाना-ओ-सुबू क्या थी

अगर निगाह-ए-जहाँ के शुमार में न थे हम
तो फिर हमारी ये शोहरत भी चार-सू क्या थी

न ख़ून-ए-शब था न शब-ख़ूँ ये मान लें लेकिन
शफ़क़ तुलू-ए-सहर को लहू लहू क्या थी

जब आ रही हैं बहारें लिए पयाम-ए-जुनूँ
ये पैरहन को मिरे हाजत-ए-रफ़ू क्या थी

तुम्हें शिकायत-ए-अहल-ए-वतन है क्यूँँ साहब
ख़ुद अपने शहर में 'ग़ालिब' की आबरू क्या थी

  - Akbar Ali Khan Arshi Zadah

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akbar Ali Khan Arshi Zadah

As you were reading Shayari by Akbar Ali Khan Arshi Zadah

Similar Writers

our suggestion based on Akbar Ali Khan Arshi Zadah

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari