मिरी निगाह का पैग़ाम बे-सदा जो हुआ
वो मेरी बात सुने क्यूँँ मैं बे-नवा जो हुआ
सवाद-ए-शहर में मिलते हैं लोग संग-ब-दस्त
सवाद-ए-शहरस सहरा को रास्ता जो हुआ
मिला न तू तो ग़म-ए-ज़िंदगी के दीवाने
इधर ही लौट पड़े मैं तेरा पता जो हुआ
तमाम रात मैं सुनता रहा तिरी आवाज़
तिरा ख़याल ही मुझ को तिरी सदा जो हुआ
हवा-ए-गुल भी परेशाँ क़बा-ए-गुल भी चाक
जुनूँ का फ़स्ल-ए-बहाराँ से राब्ता जो हुआ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Akhtar Hoshiyarpuri
our suggestion based on Akhtar Hoshiyarpuri
As you were reading Travel Shayari Shayari