na bhool kar bhi tamannaa-e-rang-o-boo karte | न भूल कर भी तमन्ना-ए-रंग-ओ-बू करते

  - Akhtar Shirani

न भूल कर भी तमन्ना-ए-रंग-ओ-बू करते
चमन के फूल अगर तेरी आरज़ू करते

जनाब-ए-शैख़ पहुँच जाते हौज़-ए-कौसर तक
अगर शराब से मय-ख़ाने में वज़ू करते

मसर्रत आह तू बस्ती है किन सितारों में
ज़मीं पे उम्र हुई तेरी जुस्तुजू करते

अयाग़-ए-बादा में आ कर वो ख़ुद छलक पड़ता
गर उस के मस्त ज़रा और हाव हू करते

उन्हें मफ़र न था इक़रार-ए-इश्क़ से लेकिन
हया को ज़िद थी कि वो पास-ए-आबरू करते

पुकार उठता वो आ कर दिलों की धड़कन में
हम अपने सीने में गर उस की जुस्तुजू करते

ग़म-ए-ज़माना ने मजबूर कर दिया वर्ना
ये आरज़ू थी कि बस तेरी आरज़ू करते

गिराँ था साक़ी-ए-दौराँ पे एक साग़र भी
तो किस उमीद पे हम ख़्वाहिश-ए-सुबू करते

जुनून-ए-इश्क़ की तासीर तो ये थी 'अख़्तर'
कि हम नहीं वो ख़ुद इज़हार-ए-आरज़ू करते

  - Akhtar Shirani

Charagh Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Charagh Shayari Shayari