कमरे की दीवारें बदला करते हैं
फ़ुर्सत में सरकारें बदला करते हैं
हम ऐसे कुछ दाढ़ी वाले लड़के ही
फैशन की रफ़्तारें बदला करते हैं
स्याह उबाऊ काली ठंडी रातों में
ये सूरज की तारें बदला करते हैं
दिल के अंदर खाई बढ़ती जाती है
और वो सिर्फ़ दरारें बदला करते हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ankit Yadav
our suggestion based on Ankit Yadav
As you were reading Intiqam Shayari Shayari