vo kya ga.e payaam-e-safar de ga.e mujhe | वो क्या गए पयाम-ए-सफ़र दे गए मुझे

  - Aleem Akhtar

वो क्या गए पयाम-ए-सफ़र दे गए मुझे
इक जज़्बा-ए-जुनून-ए-असर दे गए मुझे

हर सम्त देखती है जो उन के जमाल को
वो इक निगाह-ए-जल्वा-नगर दे गए मुझे

हर-चंद कर्ब-ए-मर्ग है महसूस हर नफ़स
लुत्फ़-ए-हयात-ए-इश्क़ मगर दे गए मुझे

तस्वीर-ए-हुज़्न-ओ-यास बना कर चले गए
लब-हा-ए-ख़ुश्क ओ दीदा-ए-तर दे गए मुझे

बेदार कर गए सहर-ओ-शाम-ए-ज़िंदगी
आह-ओ-फ़ुग़ान-ए-शाम-ओ-सहर दे गए मुझे

जमती नहीं निगाह किसी चीज़ पर भी अब
इक ख़ीरगी-ए-ताब-ए-नज़र दे गए मुझे

अर्ज़-ए-हदीस-ए-शौक़ पे शरमा के रह गए
कितना हसीं जवाब मगर दे गए मुझे

मेरे सुकून-ए-क़ल्ब को ले कर चले गए
और इज़्तिराब-ए-दर्द-ए-जिगर दे गए मुझे

महरूम-ए-शश-जहात निगाहों को कर गए
बस इक निगाह-ए-जानिब-ए-दर दे गए मुझे

'अख़्तर' वो आए और चले भी गए मगर
इक लुत्फ़-ए-इज़्तिराब-ए-असर दे गए मुझे

  - Aleem Akhtar

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aleem Akhtar

As you were reading Shayari by Aleem Akhtar

Similar Writers

our suggestion based on Aleem Akhtar

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari