junoon men daaman-e-dil garche taar taar hua | जुनूँ में दामन-ए-दिल गरचे तार तार हुआ

  - Aleena Itrat

जुनूँ में दामन-ए-दिल गरचे तार तार हुआ
मगर ये जश्न सर-ए-कूचा-ए-बहार हुआ

हर एक सज्दे में दिल को तिरा ख़याल आया
ये इक गुनाह इबादत में बार बार हुआ

समेट ली हैं मोहब्बत ने सारी परवाज़ें
दिल-ओ-दिमाग़ में कैसा ये इंतिशार हुआ

नहीं बुझाया हवाओं ने पहली बार चराग़
ये सानेहा तो मिरे साथ बार बार हुआ

किसी के वास्ते तस्वीर-ए-इंतिज़ार थे हम
वो आ गया प कहाँ ख़त्म इंतिज़ार हुआ

अँधेरी शब के मुक़द्दर में इक सवेरा था
ये राज़ मुझ पे दम-ए-सुब्ह आश्कार हुआ

जो तुझ में डूब के देखा तो पा लिया ख़ुद को
'अलीना' यूँँ मिरा फिर मुझ पे इख़्तियार हुआ

  - Aleena Itrat

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aleena Itrat

As you were reading Shayari by Aleena Itrat

Similar Writers

our suggestion based on Aleena Itrat

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari