अब छलकते हुए साग़र नहीं देखे जाते

तौबा के ब'अद ये मंज़र नहीं देखे जाते

मस्त कर के मुझे औरों को लगा मुँह साक़ी
ये करम होश में रह कर नहीं देखे जाते

साथ हर एक को इस राह में चलना होगा इश्क़ में रहज़नरहबर नहीं देखे जाते

हम ने देखा है ज़माने का बदलना लेकिन
उन के बदले हुए तेवर नहीं देखे जाते

— Ali Ahmad Jalili

More by Ali Ahmad Jalili

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Ahmad Jalili →

Rahbar Shayari

Shers of rahbar.

All Rahbar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling