एक खिड़की गली की खुली रात भर
मुंतज़िर जाने किस की रही रात भर
हम जलाते रहे अपने दिल के दिए
तीरगी क़त्ल होती रही रात भर
मेरी आँखों को कर के अता रतजगे
मेरी तन्हाई सोती रही रात भर
एक ख़ुशबू दराज़ों से छनती हुई
दस्तकें जैसे देती रही रात भर
दिल के अंदर कोई जैसे चलता रहा
चाप क़दमों की आती रही रात भर
एक तहरीर जो उस के हाथों की थी
बात वो मुझ से करती रही रात भर
एक सूरत 'अली' थी जो जान-ए-ग़ज़ल
मेरे शे'रों में ढलती रही रात भर
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Ahmad Jalili
our suggestion based on Ali Ahmad Jalili
As you were reading Dil Shayari Shayari