kaam ab koi na aayega bas ik dil ke siva | काम अब कोई न आएगा बस इक दिल के सिवा

  - Ali Sardar Jafri

काम अब कोई न आएगा बस इक दिल के सिवा
रास्ते बंद हैं सब कूचा-ए-क़ातिल के सिवा

बाइस-ए-रश्क है तन्हा-रवी-ए-रह-रव-ए-शौक़
हम-सफ़र कोई नहीं दूरी-ए-मंज़िल के सिवा

हम ने दुनिया की हर इक शय से उठाया दिल को
लेकिन एक शोख़ के हंगामा-ए-महफ़िल के सिवा

तेग़ मुंसिफ़ हो जहाँ दार-ओ-रसन हों शाहिद
बे-गुनह कौन है उ
से शहर में क़ातिल के सिवा

जाने कि
से रंग से आई है गुलिस्ताँ में बहार
कोई नग़्मा ही नहीं शोर-ए-सलासिल के सिवा

  - Ali Sardar Jafri

Diversity Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Sardar Jafri

As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri

Similar Writers

our suggestion based on Ali Sardar Jafri

Similar Moods

As you were reading Diversity Shayari Shayari