सितारों के पयाम आए बहारों के सलाम आए
हज़ारों नामा-हा-ए-शौक़ अहल-ए-दिल के काम आए
न जाने कितनी नज़रें उ
से दिल-ए-वहशी पे पड़ती हैं
हर इक को फ़िक्र है उ
से की ये शाहीं ज़ेर-ए-दाम आए
इसी उम्मीद में बेताबी-ए-जाँ बढ़ती जाती है
सुकून-ए-दिल जहाँ मुमकिन हो शायद वो मक़ाम आए
हमारी तिश्नगी बुझती नहीं शबनम के क़तरों से
जिसे साक़ी-गरी की शर्म हो आतिश-ब-जाम आए
कोई शायद हमारे दाग़-ए-दिल की तरह रौशन हो
हज़ारों आफ़्ताब इ
से शौक़ में बाला-ए-बाम आए
इन्हें राहों में शैख़-ओ-मुहतसिब हाइल रहे अक्सर
इन्हें राहों में हूरान-ए-बहिश्ती के ख़ियाम आए
निगाहें मुंतज़िर हैं एक ख़ुर्शीद-ए-तमन्ना की
अभी तक जितने मेहर-ओ-माह आए ना-तमाम आए
ये आलम लज़्ज़त-ए-तख़्लीक़ का है रक़्स-ए-लाफ़ानी
तसव्वुर-ख़ाना-ए-हैरत में लाखों सुब्ह-ओ-शाम आए
कोई 'सरदार' कब था इ
से से पहले तेरी महफ़िल में
बहुत अहल-ए-सुख़न उठ्ठे बहुत अहल-ए-कलाम आए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri
our suggestion based on Ali Sardar Jafri
As you were reading Ujaala Shayari Shayari