zulm ki kuchh miyaad nahin hai | ज़ुल्म की कुछ मीआद नहीं है

  - Ali Sardar Jafri

ज़ुल्म की कुछ मीआद नहीं है
दाद नहीं फ़रियाद नहीं है

क़त्ल हुए हैं अब तक कितने
कू-ए-सितम को याद नहीं है

आख़िर रोएँ कि
से को कि
से को
कौन है जो बर्बाद नहीं है

क़ैद चमन भी बन जाता है
मुर्ग़-ए-चमन आज़ाद नहीं है

लुत्फ़ ही क्या गर अपने मुक़ाबिल
सतवत-ए-बर्क़-ओ-बाद नहीं है

सब हों शादाँ सब हों ख़ंदाँ
तन्हा कोई शाद नहीं है

दावत-ए-रंग-ओ-निकहत है ये
ख़ंदा-ए-गुल बर्बाद नहीं है

  - Ali Sardar Jafri

Broken Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Sardar Jafri

As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri

Similar Writers

our suggestion based on Ali Sardar Jafri

Similar Moods

As you were reading Broken Shayari Shayari