इक ख़त मुझे लिखना है

दिल्ली में बसे दिल को
इक दिन मुझे चखना है
खाजा तेरी नगरी का
खुसरो तेरी चौखट से
इक शब मुझे पीनी है
शीरीनी सुख़नवाली
ख़ुशबू ए वतन वाली
ग़ालिब तेरे मरकद को
इक शे'र सुनाना है
इक सांवली रंगत को
चुपके से बताना है
मैं दिल भी हूँ दिल्ली भी
उर्दू भी हूँ हिन्दी भी
इक ख़त मुझे लिखना है
मुमकिन है कभी लिक्खूँ
मुमकिन है अभी लिक्खूँ

— Ali Zaryoun

More by Ali Zaryoun

Other nazm from the same pen

See all from Ali Zaryoun →

Khat Shayari

Shers of khat.

All Khat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling