dil-o-jigar ko mire daagh-daar rahne de | दिल-ओ-जिगर को मिरे दाग़-दार रहने दे

  - Altaf Mashhadi

दिल-ओ-जिगर को मिरे दाग़-दार रहने दे
किसी की सीने में है यादगार रहने दे

लबों पे मौज-ए-तबस्सुम हो आँख में आँसू
ख़िज़ाँ में परतव-ए-रंग-ए-बहार रहने दे

शिकस्त-ए-लज़्ज़त-ए-गिर्या है कर्ब-ए-रूहानी
मैं अश्क-बार भला अश्क-बार रहने दे

नहीं नहीं मुझे राहत की आरज़ू ही नहीं
इसी तरह से मुझे बे-क़रार रहने दे

न मौज-ए-अश्क हसीनाँ पे भूल ऐ 'अलताफ़'
न ढूँड इन में दुर-ए-शाहवार रहने दे

  - Altaf Mashhadi

Aarzoo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Altaf Mashhadi

As you were reading Shayari by Altaf Mashhadi

Similar Writers

our suggestion based on Altaf Mashhadi

Similar Moods

As you were reading Aarzoo Shayari Shayari