ख़ाना-ए-ज़ंजीर का पाबंद रहता हूँ सदा

घर अबस हो पूछते मुझ ख़ानमाँ-बर्बाद का
इश्क़-ए-क़द्द-ए-यार में क्या ना-तवानी का है ज़ोर
ग़श मुझे आया जो साया पड़ गया शमशाद का

ख़ुद-फ़रामोशी तुम्हारी ग़ैर के काम आ गई
याद रखिएगा ज़रा भूले से कहना याद का

ख़त लिखा करते हैं अब वो यक क़लम मुझ को शिकस्त
पेच से दिल तोड़ते हैं आशिक़-ए-नाशाद का

इशक़-ए-पेचाँ का चमन में जाल फैला देख कर
बुलबुलों को सर्व पर धोका हुआ सय्याद का

क़ामत-ए-जानाँ से करता है अकड़ कर हम-सरी
हौसला देखे तो कोई सर्व-ए-बे-बुनियाद का

बे-ज़बानी में 'अमानत' की वो हैं गुल-रेज़ियाँ
नातिक़ा हो बंद ऐ दिल बुलबुल-ए-नाशाद का

— Amanat Lakhnavi

More by Amanat Lakhnavi

Other ghazal from the same pen

See all from Amanat Lakhnavi →

Hausla Shayari

Shers of hausla.

All Hausla Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling