छुपाये भी नहीं छुपती महक जिस की वो तुम ही हो
ज़माने में अगर कोई हुई तुझ सी वो तुम ही हो
फ़लक से अलविदा ले के क़मर आया है धरती पे
नशीली सी क़यामत सी तिलिस्मी सी वो तुम ही हो
दिखा जो चाँद जाता दूर रोया आसमाँ भी था
सितारों ने भी माँगी थी दुआ जिस की वो तुम ही हो
तुम्हें देखा है हर लम्हा ख़ुशी से नाचते गाते
उदासी जिस के चहरे पे नहीं जचती वो तुम ही हो
इशारों में सही पर बात होनी चाहिए जिस से
न इक पल की सही जाए ज़रा दूरी वो तुम ही हो
अकेले जब कभी बैठा हूँ तेरी याद आने पर
लगाए आग ठंडक की जो शीतल सी वो तुम ही हो
— Ambar















