Ambar
Ambar
Ghazal

फिरसे रिश्ता निभा सकते हो

चाहो गर तो मना सकते हो

अब तो इस की आदत सी है
तुम भी छोड़ के जा सकते हो

ख़ाब कि जिस
में हम और तुम थे
सच कर के दिखला सकते हो

मैं ने तुम से कब ये कहा था
तारे तोड़ के ला सकते हो

लफ़्ज़ वही इज़हार-ए-वफ़ा का
फिर से क्या दोहरा सकते हो

'अंबर' तुम से कुछ नहीं होगा
बस बातें ही बना सकते हो

— Ambar

More by Ambar

Other ghazal from the same pen

See all from Ambar →

Romantic Shayari Collection

Shers of romantic shayari collection.

All Romantic Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling