मेरा दिल और उस की धड़कन या फिर चैन चुरा लोगे
साथी मेरे दिल में आने का बतला दो क्या लोगे
दिल में किसी के घर करना और उस का हो के रह जाना
क्यूँ लगता है आसानी से प्यार किसी का पा लोगे
प्यार निभाने की ख़ातिर सुख चैन गँवाना पड़ता है
जानू जानू कह के यूँ तो सब का दिल बहला लोगे
तुम से बेहद प्यार है मुझ को इस का मतलब ये तो नहीं
जब चाहोगे छोड़ोगे और जब चाहो अपना लोगे
— Ambar















