ameek chhed ghazal gham ki intiha kab hai | अमीक़' छेड़ ग़ज़ल ग़म की इंतिहा कब है

  - Ameeq Hanafi

अमीक़' छेड़ ग़ज़ल ग़म की इंतिहा कब है
ये मालवे की जुनूँ-ख़ेज़ चौदहवीं शब है

मुझे शिकायत-ए-तल्ख़ी-ए-ज़हर-ए-ग़म कब है
मिरे लबों पे अभी कैफ़-ए-शक्कर-ए-लब है

लकीर खिंचती चली जा रही है ता-बा-जिगर
फ़रोग़-ए-मय है कि मश्क़-ए-जराहत-ए-शब है

ये महवियत है कि रो'ब-ए-जमाल है तारी
ख़िलाफ़-ए-रस्म-ए-जुनूँ दिल बहुत मुअद्दब है

कभी हरम में है काफ़िर तो दैर में मोमिन
न जाने क्या दिल-ए-दीवाना तेरा मज़हब है

बहुत मुहाल था वर्ना कि दिल फ़रेब में आए
किसी के ग़म से ग़म-ए-काएनात की छब है

चमन में फूल खिलाती फिरे बहार तो क्या
किसी के बंद-ए-क़बा टूटने लगें तब है

  - Ameeq Hanafi

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameeq Hanafi

As you were reading Shayari by Ameeq Hanafi

Similar Writers

our suggestion based on Ameeq Hanafi

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari