yuñ hua hai chaak malboos-e-yaqeen silta nahin | यूँँ हुआ है चाक मल्बूस-ए-यक़ीं सिलता नहीं

  - Ameeq Hanafi

यूँँ हुआ है चाक मल्बूस-ए-यक़ीं सिलता नहीं
फेंक देना भी है मुश्किल दूसरा मिलता नहीं

ख़्वाब जो देखे न थे उन की सज़ा तो मिल गई
बारहा देखा जिन्हें उन का सिला मिलता नहीं

चल रही है साँस की आँधी उड़ा जाता है दिल
आस का पत्ता है ऐसा डाल से हिलता नहीं

मेरी हिम्मत देखिए इस दश्त में लेता हूँ साँस
नक़्श-ए-पा-ए-बाद भी जिस दश्त में मिलता नहीं

  - Ameeq Hanafi

Romantic Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameeq Hanafi

As you were reading Shayari by Ameeq Hanafi

Similar Writers

our suggestion based on Ameeq Hanafi

Similar Moods

As you were reading Romantic Shayari Shayari