अक्सर रात गए तक मैं चौखट पर बैठा रहता हूँ

सिगरेट पीता चाँद को तकता मन में बिकता रहता हूँ

रैक पे रख कर भूल गया था उस के चेहरे ऐसी किताब
हाथ में जब आ जाती है तो पहरों पढ़ता रहता हूँ

मरमर का पत्थर बन जाती है जब पूरे चाँद की रात
अपनी नज़रों की छीनी से मूरतें घड़ता रहता हूँ

आख़िरी शो से लौटने वाले भी ग़ाएब हो जाते हैं
मैं जाने किन तस्वीरों में कब तक खोया रहता हूँ

— Ameeq Hanafi

More by Ameeq Hanafi

Other ghazal from the same pen

See all from Ameeq Hanafi →

Eid Shayari Collection

Shers of eid shayari collection.

All Eid Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling