chhup jaata hai phir suraj jis vaqt nikalta hai | छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता है

  - Ameer Imam

छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता है
कोई इन आँखों में सारी रात टहलता है

चम्पई सुब्हें पीली दो-पहरें सुरमई शा
में
दिन ढलने से पहले कितने रंग बदलता है

दिन में धूपें बन कर जाने कौन सुलगता था
रात में शबनम बन कर जाने कौन पिघलता है

ख़ामोशी के नाख़ुन से छिल जाया करते हैं
कोई फिर इन ज़ख़्मों पर आवाज़ें मलता है

रात उगलता रहता है वो एक बड़ा साया
छोटे छोटे साए जो हर शाम निगलता है

  - Ameer Imam

Festive Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Imam

As you were reading Shayari by Ameer Imam

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Imam

Similar Moods

As you were reading Festive Shayari Shayari