koi khushi na koi ranj mustaqil hogaa | कोई ख़ुशी न कोई रंज मुस्तक़िल होगा

  - Ameer Imam

कोई ख़ुशी न कोई रंज मुस्तक़िल होगा
फ़ना के रंग से हर रंग मुत्तसिल होगा

'अजब है 'इश्क़ अजब-तर हैं ख़्वाहिशें इस की
कभी कभी तो बिछड़ने तलक को दिल होगा

बदन में हो तो गिला क्या तमाश-बीनी का
यहाँ तो रोज़ तमाशा-ए-आब-ओ-गिल होगा

अभी तो और भी चेहरे तुम्हें पुकारेंगे
अभी वो और भी चेहरों में मुंतक़िल होगा

ज़ियाँ मज़ीद है अस्बाब ढूँढते रहना
हुआ है जो वो न होने पे मुश्तमिल होगा

तमाम-रात भटकता फिरा है सड़कों पर
हुई है सुब्ह अभी शहर मुज़्महिल होगा

  - Ameer Imam

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Imam

As you were reading Shayari by Ameer Imam

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Imam

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari