दर्द का शहर कहीं कर्ब का सहरा होगा

लोग वाक़िफ़ थे कोई घर से न निकला होगा

वो जो इक शख़्स ब-ज़िद है कि भुला दो मुझ को
भूल जाऊँ तो उसी शख़्स को सदमा होगा

आँख खुलते ही बिछड़ जाएगा हर मंज़र-ए-शब
चाँद फिर सुब्ह के मक़्तल में अकेला होगा

जिन उजालों की तरफ़ दौड़ रही है दुनिया
उन उजालों में क़यामत का अँधेरा होगा

एक उम्मीद हर इक दर पे लिए जाती है
ये मिरा शहर था कोई तो शनासा होगा

— Ameer Qazalbash

More by Ameer Qazalbash

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Qazalbash →

Sad Shayari Collection

Shers of sad shayari collection.

All Sad Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling