आश्ना दिल को जलाने आए

तेरे क़िस्से ही सुनाने आए

दिल ही दिल में है पशेमाँ दोनो
कौन अब किस को मनाने आए

कुछ तो मिलने की हो सूरत पैदा
तर्क-ए-उल्फ़त के बहाने आए

इक तमन्ना है कि अब मैं रूठूँ
और वो मुझ को मनाने आए

मेरी नींदों में वो शामिल हो कर
मुझ को मुझ से ही चुराने आए

फिर फ़ज़ा उस के बदन सी महकी
फिर बहारों के ज़माने आए

— Ameeta Parsuram Meeta

More by Ameeta Parsuram Meeta

Other ghazal from the same pen

See all from Ameeta Parsuram Meeta →

Kahani Shayari

Shers of kahani.

All Kahani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling