मिले क़तरा क़तरा ये क्या ज़िंदगी है

दरिया-ए-रहमत वही तिश्नगी है

अज़ल से मिरी तुझ से वाबस्तगी है
तेरी बंदगी ही मेरी ज़िंदगी है

तुझे मैं ने पा तो लिया मेरे हमदम
मगर दिल ये कहता है तू अजनबी है

अधूरी वफ़ाओं से उम्मीद रखना
हमारे भी दिल की अजब सादगी है

बसी मेरी साँसों में है तेरी ख़ुशबू
वही आगही है कि जो बे-ख़ुदी है

— Ameeta Parsuram Meeta

More by Ameeta Parsuram Meeta

Other ghazal from the same pen

See all from Ameeta Parsuram Meeta →

Azal Shayari

Shers of azal.

All Azal Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling