वक़्त से लम्हा लम्हा खेली है

ज़िंदगी इक अजब पहेली है

आज मौसम भी कुछ उदास मिला
आज तन्हाई भी अकेली है

उस की यादें भी बे-वफ़ा निकलीं
सिर्फ़ तन्हाई अब सहेली है

उस की यादों में फिर से दस्तक दी
ख़ूब मौसम ने चाल खेली है

जीने मरने के दरमियाँ 'मीता'
रूह ने जैसे क़ैद झेली है

— Ameeta Parsuram Meeta

More by Ameeta Parsuram Meeta

Other ghazal from the same pen

See all from Ameeta Parsuram Meeta →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling