ik din to main KHud se bhi behtar ho gaya | इक दिन तो मैं ख़ुद से भी बेहतर हो गया

  - Daqiiq Jabaali

इक दिन तो मैं ख़ुद से भी बेहतर हो गया
मतलब कि यारों मैं सुख़न-वर हो गया

उसको तो मैंने अपने दिल में रक्खा है
लेकिन मैं उसके दिल से बाहर हो गया

बरसों से जो ढ़ाँचा खड़ा था इक यहाँ
बेटी के आने से वो अब घर हो गया

दुनिया बना देगी मुझे इक दिन ख़ुदा
मैं जो अगर ग़लती से पत्थर हो गया

इक दिन कहा उसने लिखो कुछ मुझ पे तुम
फिर क्या अमित उस दिन से शायर हो गया

  - Daqiiq Jabaali

Beti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Daqiiq Jabaali

As you were reading Shayari by Daqiiq Jabaali

Similar Writers

our suggestion based on Daqiiq Jabaali

Similar Moods

As you were reading Beti Shayari Shayari