"माँ"

मुझ को झूले में जब झुलाती है
माँ मुझे लोरियाँ सुनाती है

मुंहसे झड़ती हैं चाहतों के फूल
जब मगन हो के गुनगुनाती है

रोने लगता हूँ जब भी झूले में
फिर मुझे गोद में उठाती है

मेरा रोना उसे पसंद नहीं
इस लिए मुझ को वो हँसाती है

माँ का रिश्ता अजीब है 'अंजुम'
अपने बच्चों पे जाँ लुटाती है

— Anjum Lucknowi

More by Anjum Lucknowi

Other nazm from the same pen

See all from Anjum Lucknowi →

Romantic Shayari Collection

Shers of romantic shayari collection.

All Romantic Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling