हैरत में आ गया हूँ मैं हैरत में देख कर

ख़ुश हो रहे हो तुम जिसे वहशत में देख कर

ऐसा न हो कि उस की तुम्हें बद-दुआ लगे
ख़ुश हो रहे हो तुम जिसे ग़ुर्बत में देख कर

जब क़ैद था परिंदा नदामत नहीं हुई
हैरान क्यूँ हो अब उसे वुस'अत में देख कर

— Ansar Eatvi

More by Ansar Eatvi

Other ghazal from the same pen

See all from Ansar Eatvi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling