use dil se laga luun ye gawara ho nahin saka | उसे दिल से लगा लूँ ये गवारा हो नहीं सकता

  - Ansar Ethvi

उसे दिल से लगा लूँ ये गवारा हो नहीं सकता
हवाओं में चराग़ों का गुज़ारा हो नहीं सकता


हसद रखता हो जो दिल में हमेशा चाल चलता हो

हक़ीक़त में कभी भी वो हमारा हो नहीं सकता
जिसे हम छोड़ देते हैं ये भी तस्दीक़ तुम कर लो

उसे फिर से कभी हमने पुकारा हो नहीं सकता
उसे होना है पूरा तो मुझे आकर के पूरा मिल

यहाँ आधे अधूरे से गुज़ारा हो नहीं सकता
किसी पामाल रस्ते से गुज़रना ही नहीं हमको

किसी से 'इश्क़ हमको अब दुबारा हो नहीं सकता

  - Ansar Ethvi

Sach Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ansar Ethvi

As you were reading Shayari by Ansar Ethvi

Similar Writers

our suggestion based on Ansar Ethvi

Similar Moods

As you were reading Sach Shayari Shayari