kahaanii khatm hone pe girega | कहानी ख़त्म होने पे गिरेगा

  - anupam shah

कहानी ख़त्म होने पे गिरेगा
ये परदा बीच में कैसे गिरेगा

मिरे गिरने पे कोई दांव खेलो
कहाँ से और ये कैसे गिरेगा

यही हम सोचकर डूबे थे उस
में
कि दरिया भी समंदर में गिरेगा

कि ये जो वक़्त अच्छा जा रहा है
ये बिजली सा कभी हमपे गिरेगा

फलों की आस में गुज़री जवानी
हमें लगता है अब जैसे गिरेगा

  - anupam shah

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari