kya hua kyun khafa ho gaii zindagi | क्या हुआ क्यूँ ख़फ़ा हो गई ज़िन्दगी

  - anupam shah

क्या हुआ क्यूँ ख़फ़ा हो गई ज़िन्दगी
क्या बना क्या मिटा क्या हुई ज़िन्दगी

आपको गर मिले तो बताना हमें
ढूंढता हूँ जो है खो गई ज़िन्दगी

लिख के फेंकू इसे फिर नई सी लिखूं
ज़िन्दगी का मसौदा हुई ज़िन्दगी

  - anupam shah

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari