bahaar ban ke mire har nafs pe chhaai ho | बहार बन के मिरे हर नफ़स पे छाई हो

  - Anwar Taban

बहार बन के मिरे हर नफ़स पे छाई हो
'अजब अदास मिरी ज़िंदगी में आई हो

तुम्हारा हुस्न वो तस्वीर-ए-हुस्न-ए-कामिल है
ख़ुदा ने ख़ास ही लम्हों में जो बनाई हो

शराब है न सहर है मगर ये आलम है
किसी ने जैसे निगाहों से मय पिलाई हो

तिरी तरह ही गुरेज़ाँ है नींद भी मुझ से
क़सम है तेरी जो अब तक क़रीब आई हो

तू उस निगाह से पी वक़्त-ए-मय-कशी 'ताबाँ'
की जिस निगाह पे क़ुर्बान पारसाई हो

  - Anwar Taban

Jalwa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anwar Taban

As you were reading Shayari by Anwar Taban

Similar Writers

our suggestion based on Anwar Taban

Similar Moods

As you were reading Jalwa Shayari Shayari