kahii charcha hamaara ho na jaa.e | कहीं चर्चा हमारा हो न जाए

  - Anwar Taban

कहीं चर्चा हमारा हो न जाए
मोहब्बत आश्कारा हो न जाए

कहीं उस का नज़ारा हो न जाए
ये दिल क़ुर्बां हमारा हो न जाए

न देखो तिरछी नज़रों से ख़ुदारा
मिरा दिल पारा पारा हो न जाए

न पड़ जाएँ जिगर के अपने लाले
कहीं उस का इशारा हो न जाए

न देखो प्यार की नज़रों से डर है
हमारा दिल तुम्हारा हो न जाए

फ़िदा दिल ज़ुल्फ़-ए-शब-गूँ पर तुम्हारी
कहीं आफ़त का मारा हो न जाए

तुम्हें दिल दे तो दे 'ताबाँ' ये डर है
हमेशा को तुम्हारा हो न जाए

  - Anwar Taban

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anwar Taban

As you were reading Shayari by Anwar Taban

Similar Writers

our suggestion based on Anwar Taban

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari