sitam hai apna kisi ne banaa ke loot liya | सितम है अपना किसी ने बना के लूट लिया

  - Anwar Taban

सितम है अपना किसी ने बना के लूट लिया
मिरी नज़र से नज़र को मिला के लूट लिया

हरीम-ए-नाज़ के पर्दे में जो निहाँ था कभी
उसी ने शोख़ अदाएँ दिखा के लूट लिया

रहा न होश मुझे उस के बा'द फिर कुछ भी
की जब किसी ने मुक़ाबिल में आ के लूट लिया

अजीब नाज़ से उल्टी नक़ाब-ए-रुख़ इस ने
की मुझ को रूह-ए-मुनव्वर दिखा के लूट लिया

लो हम भी आज तो 'ताबाँ' फ़रेब खा बैठे
किसी ने यूँँही मोहब्बत से जा के लूट लिया

  - Anwar Taban

Jafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anwar Taban

As you were reading Shayari by Anwar Taban

Similar Writers

our suggestion based on Anwar Taban

Similar Moods

As you were reading Jafa Shayari Shayari