honge vo jalva-gar kabhi na kabhi | होंगे वो जल्वा-गर कभी न कभी

  - Anwar Taban

होंगे वो जल्वा-गर कभी न कभी
आएँगे बाम पर कभी न कभी

ये यक़ीं है की मेरी उल्फ़त का
होगा उन पर असर कभी न कभी

खींच लाएगा मेरा जज़्बा-ए-दिल
तुझ को ऐ बे-ख़बर कभी न कभी

लाख हम से छुपा तो फिर क्या है
ढूँड लेगा नज़र कभी न कभी

शेर-गोई को आप की 'ताबाँ'
होगा हासिल समर कभी न कभी

  - Anwar Taban

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anwar Taban

As you were reading Shayari by Anwar Taban

Similar Writers

our suggestion based on Anwar Taban

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari