chhup chhup ke kankhiyon se ishaara na keejie | छुप छुप के कनखियों से इशारा न कीजिए

  - A R Sahil "Aleeg"

छुप छुप के कनखियों से इशारा न कीजिए
चाहत की लौ को आप शरारा न कीजिए

आईना उन से कहने लगा टूटने के बाद
इस दर्ज़ा अपनी ज़ुल्फ़ें सँवारा न कीजिए

नादान पर ही सिर्फ़ न मौक़ूफ़ रख इसे
एहसान हर किसी का गवारा न कीजिए

बेहतर यही है तर्क-ए-त'अल्लुक़ के बाद अब
तन्हाइयों में उसको पुकारा न कीजिए

आए हैं बज़्म में तो शरीक-ए-सुख़न रहें
तरही नशिस्त से यूँँ किनारा न कीजिए

पहले पहल जो हो गए नाकाम 'इश्क़ में
ये मशवरा है 'इश्क़ दुबारा न कीजिए

'साहिल' ग़ज़ल के फूल हैं ख़ुश-रंग दिल-फ़रेब
इन के वक़ार को तो गिराया न कीजिए

  - A R Sahil "Aleeg"

Raaz Shayari

Our suggestion based on your choice

More by A R Sahil "Aleeg"

As you were reading Shayari by A R Sahil "Aleeg"

Similar Writers

our suggestion based on A R Sahil "Aleeg"

Similar Moods

As you were reading Raaz Shayari Shayari