jo hudood-e-ishq ke us paar deewane gaye | जो हुदूद-ए-इश्क़ के उस पार दीवाने गए

  - Avtar Singh Jasser

जो हुदूद-ए-इश्क़ के उस पार दीवाने गए
खो दिआ ख़ुद को उन्होंने जो तुझे पाने गए

ज़िंदगी के हादसों से ज़हन जब घबरा गया
मयकदे हम बेख़ुदी को होश में लाने गए

रास आया ही नहीं फिर और कोई मरहला
हम तेरे दिल से निकल कर सू-ए-ख़ुमख़ाने गए

इश्क़ में हुस्न-ए-बुताँ के शेख़ काफ़िर बन गए
शाम काटी मयकदे में, सुबह बुतख़ाने गए

मिल ही जाएंँगे मआनी ज़ीस्त को जस्सर मेरी
गर मेरे भी नाम से कुछ शे'र पहचाने गए

  - Avtar Singh Jasser

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari