ya mujhe afsar-e-shahaana banaya hota | या मुझे अफ़सर-ए-शाहाना बनाया होता

  - Bahadur Shah Zafar

या मुझे अफ़सर-ए-शाहाना बनाया होता
या मिरा ताज गदायाना बनाया होता

अपना दीवाना बनाया मुझे होता तू ने
क्यूँँ ख़िरद-मंद बनाया न बनाया होता

ख़ाकसारी के लिए गरचे बनाया था मुझे
काश ख़ाक-ए-दर-ए-जानाना बनाया होता

नश्शा-ए-इश्क़ का गर ज़र्फ़ दिया था मुझ को
'उम्र का तंग न पैमाना बनाया होता

दिल-ए-सद-चाक बनाया तो बला से लेकिन
ज़ुल्फ़-ए-मुश्कीं का तिरे शाना बनाया होता

सूफ़ियों के जो न था लायक़-ए-सोहबत तो मुझे
क़ाबिल-ए-जलसा-ए-रिंदाना बनाया होता

था जलाना ही अगर दूरी-ए-साक़ी से मुझे
तो चराग़-ए-दर-ए-मय-ख़ाना बनाया होता

शोला-ए-हुस्न चमन में न दिखाया उस ने
वर्ना बुलबुल को भी परवाना बनाया होता

रोज़ मामूरा-ए-दुनिया में ख़राबी है 'ज़फ़र'
ऐसी बस्ती को तो वीराना बनाया होता

  - Bahadur Shah Zafar

Gulshan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bahadur Shah Zafar

As you were reading Shayari by Bahadur Shah Zafar

Similar Writers

our suggestion based on Bahadur Shah Zafar

Similar Moods

As you were reading Gulshan Shayari Shayari