mar ga.e ai waah un ki naaz-bardaari men ham | मर गए ऐ वाह उन की नाज़-बरदारी में हम

  - Bahadur Shah Zafar

मर गए ऐ वाह उन की नाज़-बरदारी में हम
दिल के हाथों से पड़े कैसी गिरफ़्तारी में हम

सब पे रौशन है हमारी सोज़िश-ए-दिल बज़्म में
शम्अ साँ जलते हैं अपनी गर्म-बाज़ारी में हम

याद में है तेरे दम की आमद-ओ-शुद पुर-ख़याल
बे-ख़बर सब से हैं इस दम की ख़बरदारी में हम

जब हँसाया गर्दिश-ए-गर्दूं ने हम को शक्ल-ए-गुल
मिस्ल-ए-शबनम हैं हमेशा गिर्या ओ ज़ारी में हम

चश्म ओ दिल बीना है अपने रोज़ ओ शब ऐ मर्दुमाँ
गरचे सोते हैं ब-ज़ाहिर पर हैं बेदारी में हम

दोश पर रख़्त-ए-सफ़र बाँधे है क्या ग़ुंचा सबा
देखते हैं सब को याँ जैसे कि तय्यारी में हम

कब तलक बे-दीदस या रब रखें चश्म-ए-वफ़ा
लग रहे हैं आज कल तो दिल की ग़म-ख़्वारी में हम

देख कर आईना क्या कहता है यारो अब वो शोख़
माह से सद चंद बेहतर हैं अदा-दारी में हम

ऐ 'ज़फ़र' लिख तू ग़ज़ल बहर ओ क़वाफ़ी फेर कर
ख़ामा-ए-दुर-रेज़ से हैं अब गुहर-बारी में हम

  - Bahadur Shah Zafar

Aaina Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bahadur Shah Zafar

As you were reading Shayari by Bahadur Shah Zafar

Similar Writers

our suggestion based on Bahadur Shah Zafar

Similar Moods

As you were reading Aaina Shayari Shayari