था जो कभी इक शौक़-ए-फ़ुज़ूल

अब है वही अपना मामूल

कैसे याद रही तुझ को
मेरी इक छोटी सी भूल

ग़म बरगद का घना दरख़्त
ख़ुशियाँ नन्हे नन्हे फूल

अब दिल को समझाए कौन
बात अगरचे है माक़ूल

आँसू ख़ुश्क हुए जब से
आँगन में उड़ती है धूल

— Basir Sultan Kazmi

More by Basir Sultan Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Basir Sultan Kazmi →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling