KHuda ko dhundh raha tha kahii KHuda na mila | ख़ुदा को ढूँड रहा था कहीं ख़ुदा न मिला

  - Behzad Lakhnavi

ख़ुदा को ढूँड रहा था कहीं ख़ुदा न मिला
ज़हे-नसीब कि बंदे को मुद्दआ' न मिला

निगाह-ए-शौक़ में बे-नूरियों का रंग बढ़ा
निगाह-ए-शौक़ को जब कोई दूसरा न मिला

हम अपनी बे-ख़ुदी-ए-शौक़ पर निसार रहे
ख़ुदी को ढूँढ लिया जब हमें ख़ुदा न मिला

तुम्हारी बज़्म में लब खोल कर हुआ ख़ामोश
वो बद-नसीब जिसे कोई आसरा न मिला

हर एक ज़र्रे में मैं ख़ुद तो आ रहा था नज़र
अजीब बात तुम्हारा कहीं पता न मिला

बस इक सुकून ही हम को न मिल सका ता-उम्र
वगरना तेरे तसद्दुक़ में हम को क्या न मिला

तिरी निगाह-ए-मोहब्बत-नवाज़ ही की क़सम
कि आज तक तो हमें तुझ सा दूसरा न मिला

तिरा जमाल फ़ज़ाओं में मुंतशिर था मगर
निगाह-ए-शौक़ को फिर भी तिरा पता न मिला

हज़ार ठोकरें खाईं हज़ार सू 'बहज़ाद'
जहान-ए-हुस्न में कोई भी बा-वफ़ा न मिला

  - Behzad Lakhnavi

Ghamand Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Behzad Lakhnavi

As you were reading Shayari by Behzad Lakhnavi

Similar Writers

our suggestion based on Behzad Lakhnavi

Similar Moods

As you were reading Ghamand Shayari Shayari