ada men 'ishq yahii to hai saadgi merina be-wafa se hai thodii si dushmani meri | अदा में 'इश्क़ यही तो है सादगी मेरी

  - Danish Balliavi

अदा में 'इश्क़ यही तो है सादगी मेरी
न बे-वफ़ा से है थोड़ी सी दुश्मनी मेरी

मैं दे रहा हूँ उसे एक साल का मौक़ा
बता दे एक मुहब्बत में वो कमी मेरी

दिखा के झूठी मुहब्बत मुझे सलीक़े से
उसी ने की है ये बर्बाद ज़िंदगी मेरी

लगा रहा है तू मुझ पर फ़रेब की तोहमत
समझ ले कितनी है कमज़ोर दोस्ती मेरी

दोबारा फिर वो कभी लौट कर नहीं आया
सभी ने देखी है 'दानिश' ये बेबसी मेरी

  - Danish Balliavi

Jalwa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Jalwa Shayari Shayari