bahut apne dil ko dukhaaya hai maine | बहुत अपने दिल को दुखाया है मैंने

  - Danish Balliavi

बहुत अपने दिल को दुखाया है मैंने
इसी तरह से ज़ुल्म ढ़ाया है मैंने

किसी बे-वफ़ा पे भरोसा जता कर
मुहब्बत में ख़ुद को जलाया है मैंने

ज़माने में दिल सिर्फ़ तुझ से लगा कर
सनम ज़हर ख़ुद को पिलाया है मैंने

घरों की दीवारों पे ग़ज़लें यूँँ लिख कर
सलीक़े से ग़म को सजाया है मैंने

उसे याद करके अकेले में 'दानिश'
फ़क़त आँख से ख़ूँ बहाएा है मैंने

  - Danish Balliavi

Eitbaar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Eitbaar Shayari Shayari