haan 'ishq men jab se mira dil ye tumhaara ho gaya | हाँ 'इश्क़ में जब से मिरा दिल ये तुम्हारा हो गया

  - Danish Balliavi

हाँ 'इश्क़ में जब से मिरा दिल ये तुम्हारा हो गया
अफ़सोस तब से मौत का मुझ पे इशारा हो गया

आसान हरगिज़ भी नहीं है 'इश्क़ करना आशिक़ों
दिल टूटता है अब यहाँ ऐसा नज़ारा हो गया

लब ये तरसते हैं यूँँ तुम से बात करने के लिए
ऐसे ही मुर्शद ज़िंदगी का ये गुज़ारा हो गया

उसकी गली में राह में उसको बहुत ढूँढ़ा हूँ मैं
दिखता नहीं अब बेवफ़ा आँखों का तारा हो गया

फिर कोई लड़की ने नज़र डाली है बस उस पर ही तो
फिर दिल लगा ये 'इश्क़ ''दानिश'' को दुबारा हो गया

  - Danish Balliavi

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari