जो दिल पर चोट खाई है इसे सबको दिखाने दो
मुझे उसकी मुहब्बत की हक़ीक़त ही बताने दो
मुझे उल्फ़त निभानी है मुझे उल्फ़त निभाने दो
वो नफ़रत का पुजारी है उसे नफ़रत निभाने दो
किसी दिन पूछ लूँगा अपनी उल्फ़त में कमी उस सेे
फ़क़त इक बार मेरी इस गली में उसको आने दो
अगर मैं हूँ परेशाँ तो न रोको यार तुम उसको
बुरे हालात पर मेरे ज़रा ख़ुशियाँ मनाने दो
वो इक दिन ख़ूब रोएगा कहीं पर लिख लो 'दानिश' तुम
रक़ीबों से लगाता है वो दिल उसको लगाने दो
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Danish Balliavi
our suggestion based on Danish Balliavi
As you were reading Ghayal Shayari Shayari