jaañ mujh par bhi jo qurbaan kiya karta hai | जान मुझ पर भी जो क़ुर्बान किया करता है

  - Danish Balliavi

जान मुझ पर भी जो क़ुर्बान किया करता है
वो न मुझ पर कभी एहसान किया करता है

देख कर मुझको हटा लेता है रुख़ से चिलमन
काम वो मेरा भी आसान किया करता है

खेलता है वो मेरे गालों से और ज़ुल्फ़ों से
इस क़दर मुझको परेशान किया करता है

कर नहीं सकता कोई प्यार ये उसके जैसा
अपनी ख़ुशियाँ भी मुझे दान किया करता है

जाँ लुटा दूँगा तुम्हारे लिए सुन लो 'दानिश'इश्क़-बाज़ी में वो ऐलान किया करता है

  - Danish Balliavi

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari